फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का 52 वॉ स्थापना दिवस पर सजाई गई दीपमालिका

-व्यापारियों ने पं. श्याम बिहारी मिश्रा के पदचिन्हों पर चलने का लिया संकल्प

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का 52 वॉ स्थापना दिवस पर सजाई गई दीपमालिका

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का 52 वॉ स्थापना दिवस  फिरोजाबाद व्यापार मंडल ने हजारों दीप जलाकर मनाया। साथ ही संगठन के संस्थापक पं. श्याम बिहारी मिश्रा, लाला विशंभर दयाल अग्रवाल को याद कर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

महानगर अध्यक्ष डॉ सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने  सुभाष तिराहे पर राहगीरों को फल वितरण कर एवं हजारों दीप जलाकर संगठन के संस्थापक पं. श्याम बिहारी मिश्रा, लाला विशंभर दयाल अग्रवाल को याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

महानगर अध्यक्ष ने बताया कि संगठन के स्थापना दिवस को पूरे सप्ताह जन कल्याणकारी सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। इसी श्रृंखला में 25 दिसंबर को गिरधर प्लाजा मार्केट सदर बाजार में एक बजे कंबल, गजक एवं मूंगफली वितरण किया जायेगा। कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी, सीओ सिटी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय, रामबाबू झा, परशुराम लालवानी, अर्जेश उपाध्याय,  विजय भंबानी, नीतू शर्मा, भरत तिवारी, उमैर खान, शुभम राजपूत, राकेश बाबू शर्मा, नवीन उपाध्याय आदि व्यापारी मौजूद रहे।