फिरोजाबाद: विद्युत आपूर्ति में सुधार हो, यही हमारा उद्देश्य-आशीष गोयल

-ऊर्जा विभाग के चेयरमैन और दक्षिणांचल के एमडी ने प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिधियों संग की बैठक

फिरोजाबाद: विद्युत आपूर्ति में सुधार हो, यही हमारा उद्देश्य-आशीष गोयल

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश ऊर्जा विभाग के चेयरमैन आशीष गोयल, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी नितेश कुमार सोमवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस फिरोजाबाद पहुंचे। जहां उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उसके बाद जन सस्याओं को भी सुना। 

चेयरमैन आशीष गोयल ने बताया कि पहले की अपेक्षा अभी डिमांड काफी बढ़ी है, लोड बढ़ा है। हम अपेक्षाओं पर खरे उतरें। कमियों को ठीक किया जाए। इसके प्रयास किए जा रहे हैं। क्षमता वृद्धि करने का काम किया गया है। लाइन बदली गई हैं। व्यापक रूप से सुधार हो, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रशासनिक अधिकारियों और विधायकों के सुझावों को भी शामिल किया गया है। शिकायतों का निस्तारण कराया जाना है, यही हमारा उद्देश्य है।

विधायक मनीष असीजा ने कहा कि पुराने समय की विद्युत व्यवस्था और बदले जमाने की व्यवस्था में सुधार हुआ है। विगत दो महीने से विद्युत व्यवस्था पटरी से उतर गई। जिसकी वजह से लोगों को कष्ट हुआ। लोगों में उससे नकारात्मकता बढ़ी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पुराने उपकरणों का उच्चीकृत किए जाने का काम किया गया। हमने बिजली की समस्या को लेकर शासन में अपनी बात रखी थी।

ऊर्जा विभाग के चेयरमैन और एमडी से यहां की समस्याएं सुनी हें। जहां सुधार हो सकते हैं। वहां सुधार कराया जाएगा। इस मौके पर डीएम रमेश रंजन, नगर आयुक्त रिषी राज आदि उपस्थित रहे।