फिरोजाबाद: व्यापार मंडल के स्थापना दिवस पर गरीबों को बांटे कंबल

फिरोजाबाद: व्यापार मंडल के स्थापना दिवस पर गरीबों को बांटे कंबल

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने 52 वें स्थापना दिवस कड़ाके की सर्दी से बचाव के लिए गरीब, असहायों को कंबलों का वितरण किया गया। गरीब लोग कंबल पाकर खुश हुए।  

जिलाध्यक्ष रविंद्रलाल तिवारी, महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में गिरधर प्लाजा मार्केट सदर बाजार में गरीब, असहाय, सांधु संतों को कंबल, गजक एवं मूंगफली का वितरण किया गया। वक्ताआंे ने कहा कि व्यापार मंडल की स्थापना 52 वर्ष पूर्ण हो चुके है। स्थापना दिवस पर जन कल्याणकारी सप्ताह मनाया जा रहा है। व्यापारियों ने लाला विशंभर दयाल अग्रवाल, पं. श्याम बिहारी मिश्रा पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद थाना प्रभारी दक्षिण योगेंद्र पाल सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय, जीपी मित्तल, विजय भंबानी, राजेश अग्रवाल, परशुराम लालवानी, अर्जेश उपाध्याय, दिनेश यादव, नीतू शर्मा, शुभम राजपूत, राजपाल यादव, नवीन उपाध्याय, गौरव जैन, पवन दीक्षित, सौरभ पोरवाल, राकेश बाबू शर्मा, दिलीप लालवानी, रीना शर्मा, ममता तिवारी, भरत तिवारी, रामबाबू झा आदि मौजूद रहे।