फिरोजाबाद: व्यापार मंडल ने रोडवेज एआरएम को सौंपा ज्ञापन

-बसों को रोडवेज बस स्टेंड के अंदर खड़ी कराने की मांग 

फिरोजाबाद: व्यापार मंडल ने रोडवेज एआरएम को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल शिकोहाबाद रोडवेज कार्यालय स्थित सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) से मिला और रोडबेज बसों को बस स्टेंड के अंदर खडी कराने की मांग की। 

जिलाध्यक्ष रविंद्रलाल तिवारी ने एआरएम की अनुपस्थिति में प्रतिनिधि धर्मवीर से मिले और ज्ञापन देते हुए कहा कि रोडबेज बसें सड़क पर खडी होने के कारण व्यस्तम चौराहे जैन मंदिर, बस स्टेंड के बाहर जाम लगाना आम बात हो गई है। इसके अलावा आगरा से से मैनपुरी और इटावा की ओर जाने वाले बसे फिरोजाबाद सुभाष तिराहे से सीधी निकल जाती है। बस स्टेंड पर बसे न आने के कारण यात्रा परेशान रहते है।

उन्होंने चेतावनी दी है कि बसों का संचालन ठीक न होने पर व्यापार मंडल आंदोलन के लिए बाध्य होगा। प्रतिनिधि मंडल में  प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष डॉ सुनील अग्रवाल, रामबाबू झां, कौशल किशोर उपाध्याय, अलकार चौधरी, विजय भंबानी, अर्जेश उपाध्याय, परशुराम लालवानी,  पवन दीक्षित, राजपाल यादव, नवीन उपाध्याय, दिनेश यादव, भरत तिवारी, सुनील जैन, दीपक गुप्ता, राकेश गुप्ता टीटू, राकेश बाबू शर्मा आदि मौजूद रहे।