फिरोजाबाद: व्यापारियों के लिए हम संघर्ष करेंगे, तभी व्यापारी हमारे साथ रहेगा-अबेंश शर्मा 

फिरोजाबाद: व्यापारियों के लिए हम संघर्ष करेंगे, तभी व्यापारी हमारे साथ रहेगा-अबेंश शर्मा 

फिरोजाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की कार्य समिति की मेरठ में हुई। जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा व्यापारियों को संघर्ष की राह पढ़नी चाहिए। व्यापार मंडल को अपने जनपद में सशक्त इकाइयां गठित कर प्रत्येक माह में दो बार व्यापारियों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय एवं तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन,ं घेराव कार्यक्रम करना चाहिए। व्यापारियों के लिए हम संघर्ष करेंगे तो व्यापारियों का स्वयं ही जुड़ाव हमारे साथ रहेगा। प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने जीएसटी के दो स्लैब काम करके अच्छा कार्य किया है। बैठक में अनिल गुप्ता अमीन, सुभाष यादव,  विष्णु गुप्ता, अजीत लहरी, प्रवीण शर्मा आदि व्यापारी मौजूद रहे।