फिरोजाबाद: यात्रा में आकर्षण का केंद्र रहीं पंच प्यारे की झांकी, जत्थों ने किया प्रदर्शन 

-विशाल नगर कीर्तन यात्रा झांकियों के साथ निकली

फिरोजाबाद: यात्रा में आकर्षण का केंद्र रहीं पंच प्यारे की झांकी, जत्थों ने किया प्रदर्शन 

फिरोजाबाद। सिक्ख समाज के दसवें गुरू गोविंद सिंह के 359 वें प्रकाश पर्व पर विशाल नगर कीर्तन यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। आगरा से आएं संत बाबा प्रीतम सिंह के जत्था ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। यात्रा में सबसे पीछे पंचप्यारे चल रहे थे। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। 

नगर कीर्तन कमेटी गुरूदार गुरू सिंह द्वारा विशाल नगर कीर्तन मंगलवार को स्टेशन रोड स्थित गुरूदारे से सदर विधायक मनीष असीजा ने शुभारम्भ किया। यात्रा में सबसे आगे ऊॅट पर बैठे तबला वादक चल रहे थे और नगरवासियों को यात्रा आने का संकेत दे रहे थे। यात्रा में सिक्ख समाज के महिला-पुरूष भजन गाते हुए चल रहे थे। कई डोलों में गुरू नानक देव के अलावा सिक्ख समाज के गुरूओं के चल चित्र की झांकिया रही।

फिरोजाबाद: यात्रा में आकर्षण का केंद्र रहीं पंच प्यारे की झांकी, जत्थों ने किया प्रदर्शन 
यात्रा में सबसे पीछे समाज के युवक-युवतियां पानी के छिडकाव कर सड़क को साफ कर चल रही थी। पीछे पुष्प बिछाकर पंच प्यारें चल रहे थे। उनके पीछे गुरू गोविंद की झांकी थी। यात्रा गुरूदारे से शुरू होकर गांधी पार्क चौराहा, बस स्टेंड, सुभाष तिराहा, सर्विस रोड, एसपी सिटी कार्यालय, आर्यनगर, गांधी नगर चौराहा, जलेसर रोड, सिनेमा चौराहा, बाग छिगामल होते हुए गुरूदारे पर पहुंची। यात्रा संत बाबा प्रीतम सिंह गुरूदार गुरू का ताल आगरा के आर्शीवाद से निकाली गई।

फिरोजाबाद: यात्रा में आकर्षण का केंद्र रहीं पंच प्यारे की झांकी, जत्थों ने किया प्रदर्शन 
यात्रा में ज्ञानी हरकिनर सिंह, ज्ञानी करनैल सिंह, बलबंत सिंह, कुलदीप सिंह, कुलजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, अमरजीत सिंह, गुरूचरन सिंह, जसवीर सिंह, परमजीत सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, जसपाल सिंह, रंजीत सिंह, सोनू सिंह आदि मौजूद रहे।