फिरोजाबाद: यूजीसी एक्ट के विरोध में सवर्ण संगठनों ने दिया धरना

-एक्ट वापस न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

फिरोजाबाद: यूजीसी एक्ट के विरोध में सवर्ण संगठनों ने दिया धरना

फिरोजाबाद। सवर्ण समाज के विभिन्न संगठनों ने यूजीसी एक्ट के विरोध में एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। जिसमें सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एक्ट को वापस लेने की मांग की। अन्यथा बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। 

सिललोड़ी सरकार बगीची में आयोजित बैठक में सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर धरना दिया और यूजीसी वापस लो, सरकार होश में आओ जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि यूजीसी एक्ट वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। आगामी आंदोलन की रणनीति पर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक यूजीसी एक्ट वापस नहीं होता, तब तक सवर्ण समाज का आंदोलन जारी रहेगा।

क्षत्रिय महासभा के राज धाकरे ने कहा कि समाज अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करेगा। भारतीय किसान यूनियन (भानू) से जुड़े संजय सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि यह आंदोलन व्यापक जनसमर्थन प्राप्त करेगा। चाणक्य फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश शर्मा ने एक्ट को समाज के हितों के विपरीत बताया। भारतीय सवर्ण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय ने सरकार से इस मामले पर पुनर्विचार करने की मांग की।

ब्राह्मण महासभा के महासचिव विपिन शर्मा ने कहा कि सभी वर्ग मिलकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। ठाकुर महासभा के प्रधान भीम सिंह जादौन ने एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कायस्थ, ठाकुर, ब्राह्मण, सामान्य वर्ग और वैश्य समाज मिलकर आगे की रणनीति तय करेंगे।