शिकोहाबाद। समाजवादी पार्टी द्वारा गांव डंडियामई स्थित शाला पर एक पीडीए की मीटिंग की। इसमें मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष और पूर्व एमएलसी के अलावा अन्य वक्ता रहे। कार्यक्रम आयोजिकों ने सभी अतिथियों का मुकुट और शाल उढ़ा कर सम्मानित किया। इसके बाद ग्रामीणों को कंबल वितरण किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने कहा कि दस प्रतिशत लोग 90 प्रतिशत लोगो पर कर रहे हैं राज। कार्यक्रम सतेंद्र सिंह और राधाकशन यादव उर्फ दद्दा ने आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोनेलाल जाटव ने की। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि पूर्व एमएलसी डा. दिलीप यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीनाथ यादव, पूर्व प्राचार्य एके इंटर कालेज दिनेश यादव, गौरव यादव का सतेंद्र यादव और राधाकिशन यादव ने मुकुट पहना कर और शाल उढ़ा कर सम्मानित किया। इस दौरान वक्ताओं ने समाजवादी पार्टी के पीडीए फार्मूले पर चर्चा की। पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने कहा कि हम हिन्दू नहीं यादव हैँ। समाजबादी पार्टी की पीडीए की पाठशाला में एक नयी हिन्दू धर्म की व्याख्या सुनने को मिली। मीटिंग में मनुस्मृति का विरोध किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोई मुख से जन्म लेता है, कोई भुजाओं से जन्म लेता है तो कोई पेट से जन्म लेता है। लेकिन हम लोग तो मां की कोख से जन्म लेते हैं। इस लिए हम इंसान हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सर्वाधिक दलित पिछडों पऱ अत्याचार हुआ है। समाजवादी पार्टी की पाठशाला में ये समझाया गया हम 90 प्रतिशत हैँ और 10 प्रतिशत ने हम पऱ कब्ज़ा कर लिया हैँ। हमें दस प्रतिशत ने कैसे मुर्ख बनाया हैँ। पीडीए का मतलब दलित पिछड़ा और अल्पसंख्यक हैँ। हम लोग को दस प्रतिशत मुर्ख बनाकर सत्ता पऱ काबिज हैँ, और हम 90 प्रतिशत होने के बाबजूद सत्ता से बाहर हैँ। समाजवादी पार्टी के नेता राम सेवक यादव दिलीप यादव गौरव यादव सहित कई नेताओं ने भी अपने विचार रखे। आगामी वर्ष 2027 के विधान सभा चुनावों और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में समाजवादी पार्टी को जिताने का मंत्र दिया। इस दौरान कार्यक्रम में आये हुए सभी ग्रामीणों को सर्द मौसम से बचने के लिए कंबल वितरण भी किया गया। सतेंद्र यादव ने बताया कि 2500 कंबलों को बांटा गया। कंबल पाकर ग्रामीण लोगों के चेहरे पर खुशी दिखी।

