शिकोहाबाद: भूवि विकास बैंक के अध्यक्ष पद पर गोपाल आर्य निविर्रोध निर्वाचित

कार्यकर्ताओं ने गोपाल आर्य का पुष्प माला पहना कर और मिष्ठान खिला कर किया स्वागत

शिकोहाबाद: भूवि विकास बैंक के अध्यक्ष पद पर गोपाल आर्य निविर्रोध निर्वाचित

शिकोहाबाद। शिकोहाबाद और अरांव की भूमि विकास बैंक का संयुक्त रूप से एक ही अध्यक्ष निर्वाचित होना था। जिसके लिए मंगलवार दोपहर तीन बजे तक नामांकन भरने की अंतिम तारीख थी। भाजपा की तरफ से बैंक के अध्यक्ष पद के लिए गोपाल आर्य ने सुबह 11 बजे पर्चा दाखिल किया। जिसके बाद सपा, कांग्रेस और बसपा की तरफ से कोई भी प्रत्याशी पर्चा दाखिल करने नहीं पहुंचा। इसके बाद चुनाव निर्वाचन अधिकारी नायब तहसीलदार और पार्टी की तरफ से बनाए चुनाव अधिकारी पूर्व महानगर अध्यक्ष ने आर्य को निर्विरोध भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित कर दिया और प्रमाण पत्र भी दिया। इसके बाद भाजपा कार्यर्कताओं ने पुष्प माला पहना कर और मिष्ठान खिला कर खुशी जाहिर की।

भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को नामांकन का अंतिम समय था। सुबह 11 बजे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गोपाल आर्य अपने दलबल के साथ पर्चा दाखिल करने खंड विकास कार्यालय पहुंच। यहां पर मौजूद चुनाव निर्वाचन अधिकारी नायब तहसीलदार नितिन चौधरी को उन्होंने अपना नामांकन दिया। नामांकन जमा करने के बाद ही भाजपा के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी जीत को सुनिश्चित कर उनका पुष्प माला पहना कर स्वागत किया। वहीं दोपहर तीन बजे तक समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी का कोई भी प्रत्याशी नामांकन करने नहीं पहुंचा तो चुनाव अधिकारी ने गोपाल आर्य को निर्विरोध निर्वाचित करने की घोषणा कर दी।

गोपाल आर्य के साथ नामांकन कराने के लिए महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर,पूर्व महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता,  निवर्तमान महानगर अध्यक्ष राकेश संखवार,पूर्व विधायक सिरसागंज हरिओम यादव, पूर्व विधायक शिकोहाबाद ओमप्रकाश वर्मा, विजय यादव, ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत, चेयरमैन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, पालिकाध्यक्ष सिरसागंज डॉक्टर गुरुदत्त,केशव फौजी,महानगर महामंत्री सतीश यादव,जिला उपाध्यक्ष श्रीनिवास शर्मा जिला उपाध्यक्ष, शिवम दिक्षित नगर अध्यक्ष शिकोहाबाद, अनार सिंह कुशवाहा मंडल अध्यक्ष मक्खनपुर, भारत सिंह मंडल अध्यक्ष मटसेना,बृजेश कुमार बाजा,गोपाल शर्मा, राजू कुशवाहा, पुष्पेंद्र राठोर आनंद यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।