शिकोहाबाद: द एशियन सी.सै.स्कूल का वार्षिकोत्सव कल

शिकोहाबाद: द एशियन सी.सै.स्कूल का वार्षिकोत्सव कल

शिकोहाबाद। द एशियन सीनियर सैकेंड्री स्कूल में कला समागम प्रदर्शनी एवं वार्षिकोत्सव समारोह शनिवार को दोपहर 12 बजे से विद्यालय परिसर में आयोजित किया जायेगा। इसमें प्रत्येक प्रांत की संस्कृति और सभ्यता को प्रदर्शित करने के लिए विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बेहतर नाटक, नृत्य और संगीत का अभ्यास किया है। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शित करने वाले प्रत्येक नृत्य, नाटक व संगीत की थीम युद्ध और शांति पर आधारित होगी।

प्रबंधक राजेंद्र यादव ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि उनका उद्देश्य से है कि बच्चों के साथ ही आने वाली पीढ़ी को युद्ध से होने वाले खतरों, हानियों के बारे में जानकारी की जाए। कार्यक्रम के दौरान पहलगांव हमले के कई ह्रदय विदारक चित्रों को छात्र-छात्राओं द्वारा चित्रण किया जायेगा। इससे नई पीढ़ी को समझाया जाए कि युद्ध किसी भी स्थित में अच्छा नहीं होता है। जितना इससे बचा जाए उतना ही अच्छा है।

उन्होंने  कहा कि हमारे देश ने कभी भी किसी पर युद्ध नहीं किया है। जब भी युद्ध हुआ है तो दूसरे देश द्वारा हमारे देश पर हमला, आतंकबादी घटना किये जाने पर ही हमारी सेनाओं ने उसका जवाब दिया है। हम अपनी आवाज को लोगों तक पहुंचाना चाहते है कि युद्ध कभी भी किसी से न लड़ा जाए। चारों तरफ शांति का माहौल हो और जिए और जीने दों के फार्मूले पर काम हो। वार्ता के समय शिवनाथ यादव  और ब्रजेश उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य आईएएस) और कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित आनंद उप मुख्य यातायात प्रबंधक रेलवे टूंडला होंगे।