टूंडला: एसडीएम के आदेश दरकिनारः आटो चालकों से जबरन वसूला पार्किंग शुल्क, पहुंचे तहसील

-भाकियू जिला संयोजक के नेतृत्व में एसडीएम से की मुलाकात, शिकायत पर पुलिस ने पर्ची काट रहे एक युवक को पकड़ा

टूंडला: एसडीएम के आदेश दरकिनारः आटो चालकों से जबरन वसूला पार्किंग शुल्क, पहुंचे तहसील

टूंडला। सुभाष चौराहा पर ठेका पार्किंग के नाम पर आटो चालकों को परेशान किया जा रहा है। एसडीएम के आदेश को दरकिनार करते हुए ठेकेदार द्वारा आटो चालकों से जबरन वसूली की गई। शिकायत पर भाकियू भानु के जिला संयोजक के नेतृत्व में आटो चालकों ने एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने पर्ची काटते एक युवक को हिरासत में लिया है। 

ठेका पार्किंग वसूली को लेकर आटो चालकों ने शुक्रवार को तहसील में धरना दिया था। उस समय एसडीएम अंकित वर्मा ने नगर पालिका को वसूली न कराए जाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी शनिवार को आटो चालकों से जबरन वसूली की गई। पैसा न देने वालों के साथ मारपीट और अभद्रता की गई। इसकी शिकायत पर भाकियू भानु के जिला संयोजक शीलू सिकरवार के नेतृत्व में आटो चालक दोपहर 12 बजे तहसील पहुंच गए। जहां उन्होंने एसडीएम को पूरे मामले से अवगत कराते हुए काटी गईं पर्चियां भी कराईं।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आगे से एक भी आटो चालक की पर्ची काटी गई तो सुभाष चौराहा पर धरना दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों की होगी। उन्होंने कहा कि दबंगई दिखाने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाए। बिना शासन की अनुमति दिए गए किसी भी प्रकार के अवैध ठेके को तत्काल निरस्त किया जाए। आटो चालकों को भयमुक्त वातावरण प्रदान किया जाए।

टूंडला: एसडीएम के आदेश दरकिनारः आटो चालकों से जबरन वसूला पार्किंग शुल्क, पहुंचे तहसील

पूर्व में हुई अवैध वसूली की जांच कर धन की वसूली दोषियों से की जाए। एसडीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि फिलहाल कोई पर्ची नहीं काटी जाएगी। किसी भी तरह की वसूली नहीं की जाएगी। यदि फिर भी कोई पर्ची काटता है तो ठेके को निरस्त कर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर बीडीओ प्रभात रंजन, ईओ आशुतोष त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।