फिरोजाबाद। नगर में 1108 कुण्डीय चतुविंध महायज्ञ विश्व कल्याणात्मक महामृत्युजंय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। आयोजक के लिए 551 मंगल कलश के वितरण का कार्य विधि-विधान से शुरू हुआ।
मॉ पीताम्बर मृत्युजंय महायज्ञ समिति द्वारा 1108 कुण्डीय यज्ञ का आयोजन बच्चू बाबा आश्रम प्रांगण में 6 से 17 मार्च तक किया जायेगा। यज्ञाधीश रामदास महाराज ने वार्ता करते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरूआज आज 21 कन्याओं का पूजन कर 551 माताओं के अक्षत पुष्प के साथ कलश वितरण कर किया गया। यह कार्य निरंतर जारी रहेगा। जो सौभाग्यवती महिलाऐं कलश लेना चाहऐं वह यज्ञ स्थल से प्राप्त कर सकती है।

महायज्ञ प्रत्येक सनातनी अपने परिवार के कल्याण के लिए आहूति दें और 16 जनवरी से 15 फरवरी तक श्रीवेद भगवान की यात्रा के प्रमुख मार्गो से होती हुई, मुख्य स्थानों, कस्बो, ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचेगी। जहॉ सनातनियों से अपील की है के वेद भगवान यात्रा, गुरूदेव भगवान, अनेक संतो का स्वागत कर आरती करें। महायज्ञ के लिए भूमि पूजन 23 जनवरी को होगा।


उन्होंने बताया कि 6 मार्च को यज्ञोपति संस्कार, नांदीमुख, सात मार्च को मातृशक्ति द्वारा विशाल कलश यात्रा निकाली जायेगी। यज्ञशाला प्रवेश, पंचाग, वेदी पूजन किया जायेगा। 8 से 14 मार्च तक प्रतिदिन हवन पूजन में आहूतियां तीन पालियों में दी जायेगी। 15 मार्च को 1108 कुण्डीय पूर्ण आहूति होगी। 16 मार्च को महाप्रसादी का वितरण होगा। इस अवसर पर धर्मेन्द्र शर्मा, अरविंद बघेल, अनुपम शर्मा, प्रभास्कर राय, पवन गुप्ता, हरिओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया, अरूण उपाध्याय, डीके यादव, ई. दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।

