फिरोजाबाद। उपसंभागीय परिवहन विभाग द्वारा मॉर्निग में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान अधूरे मानकों पर पांच वाहन सीज करने के साथ 45 के चालान किए गए हैं। एआरटीओ प्रवर्तन प्रेम सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान फिटनेस, परमिट और सुरक्षा मानक देखे गए थे। एक स्लीपर कोच बस में कई खामियां पाई गई। उसे मौके पर सीज कर रोडवेज बस स्टैंड में खड़ा कराया गया है। इसके साथ चार वाहन ओवरलोड और दस्तावेजों न होने पर सीज किए गए हैं। इसके अलावा मोडिफाइड, मालवाहक ओवरलोड, रांग साइड, मोबाइल पर बात करने पर, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, बिना रिफलेक्टर पर 45 वाहनों के चालान किए गए हैं।उन्होंने बताया कि इस अभियान से लोगों को नियमों की जानकारी देने के साथ पालन करने की भी हिदायत दी जाती है।







