फिरोजाबाद: भगवान गणेश का लगाया 56 भोग का प्रसाद

-भक्तों ने सामूहिक आरती कर घर में सुख समृद्वि की कामना

फिरोजाबाद। नगर में गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा। प्रात काल भगवान गणेश की विधि-विधान से आरती कर प्रसाद किया गया। शाम को गणेश पंडाल में 56 भोग का प्रसाद लगाया गया। वहीं कुछ स्थानों पर गणेश विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई।  गांधी नगर में भगवान गणेश के पंडाल में 56 भोग का प्रसाद लगाया गया। देर शाम सामूहिक आरती में भक्तों ने बढ-चढकर हिस्सा लिया। गणेश भक्तों ने भगवान गणेश की आरती कर सुख समृद्वि कर कामना की। इसके अलावा विभव नगर, गणेश नगर, सोहन मार्केट आदि स्थानों पर गणेश भगवान की पूजा अर्चना की गई। कुछ स्थानों पर भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा निकाली गई। भक्तों ने भगवान गणेश के जयकारे लगाते हुए प्रतिमाओं को कुंडो में विधि-विधान से विसर्जन किया। इस दौरान कुडो के आसपास पुलिस पिकेट तैनात रही।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 542

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *