फिरोजाबाद: रसूलपुर पुलिस ने 10 घंटे के भीतर सकुशल बरामद की 12 वर्षीय बालिका, परिजनों ने पुलिस का जताया आभार

फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार सिंह और थाना प्रभारी रसूलपुर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में महज 10 घंटे के भीतर एक 12 वर्षीय लापता बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है। बच्ची के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस का दिल से आभार व्यक्त किया है। सीओ सिटी ने बताया कि मुकेश कुमार पुत्र करन सिंह ने थाना रसूलपुर में सूचना दी थी कि उनकी 12 वर्षीय पुत्री घर से कहीं चली गई है और काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए बच्ची को थाना नारखी क्षेत्र के ग्राम पचवान से सकुशल बरामद कर लिया। परिजनों ने रसूलपुर पुलिस, मिशन शक्ति टीम और फिरोजाबाद पुलिस प्रशासन आभार प्रकट किया।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 542

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *