फिरोजाबाद: मेहनत और अनुशासन के साथ शिक्षा पर लक्ष्य करें निर्धारित-सीओ

फिरोजाबाद। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जसराना में गुरुवार को कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिकोहाबाद तहसील के क्षेत्राधिकारी जयबिंद कुमार गुप्ता ने छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में करियर की संभावनाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्राधिकारी जयबिंद कुमार गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए शिक्षा के साथ लक्ष्य निर्धारित करने, मेहनत और अनुशासन के महत्व पर चर्चा की। छात्राओं ने करियर, प्रतियोगी परीक्षाओं और विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार की संभावनाओं से जुड़े सवाल पूछे, जिनका क्षेत्राधिकारी ने विस्तार से जवाब दिया। प्रधानाचार्य डॉ. सुधीर कुमार ने छात्राओं के लिए ऐसे मार्गदर्शन कार्यक्रमों को उपयोगी बताते हुए सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की शिक्षिकाएं पूनम यादव, रचना, कीर्ति तैनगुरिया, दीपचंद्र सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 552

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *