फिरोजाबाद: मेंहदी प्रतियोगिता में यासमीन प्रथम, पूनम द्वितीय

-किशोरियों ने माता, बहनों के हाथो में उकेरी मेंहदी

फिरोजाबाद। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान के कार्यालय में रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर विशाल निःशुल्क मेहंदी शिविर आयोजित किया गया। शिविर में संस्थान की प्रशिक्षित किशोरियों ने माताओं एवं बहनों के हाथों में आकर्षक एवं कलात्मक मेहंदी डिजाइन बनाकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया।

संस्थान के निदेशक सुमित शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मेहंदी और त्योहारों का गहरा संबंध है। रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस शिविर के माध्यम से संस्थान ने प्रशिक्षणार्थी बहनों को अपने कौशल के प्रदर्शन का मंच देने के साथ ही सुहाग नगरी की बहनों के त्योहार को और खास बनाने का प्रयास किया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. पूनम अग्रवाल ने जन शिक्षण संस्थान की पहल की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण केवल आर्थिक रूप से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी जरूरी है।

कौशल विकास के साथ इस तरह के निःशुल्क सामाजिक आयोजन महिलाओं में आत्मविश्वास और हुनर दोनों को बढ़ावा देते हैं। अनुपम शर्मा, नोनिका अग्रवाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। जिसमें यासमीन प्रथम, पूनम द्वितीय तथा सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्थान के निदेशक सुमित शर्मा, डॉ. पूनम अग्रवाल ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 280

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *