फिरोजाबाद: महापौर ने विशाल कुश्ती दंगल का किया शुभारम्भ, पहलवानों ने दिखाए दांव पेज

फिरोजाबाद। स्व. मानसिंह राठौर पहलवान की पुण्य स्मृति में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन टापा खुर्द में किया गया। जिसमें पहलवानों ने अपने दांव पेच दिखाकर लोगों का उत्सावर्धन किया। विशाल कुश्ती दंगल का शुभारम्भ महापौर कामिनी राठौर ने फीता काटकर किया। साथ ही बालिकों की कुश्ती कराकर किया। इसके अलावा नामी पहलवानों के साथ कई चर्चित पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। महापौर ने कहा कि स्व. बैंचा पहलवान की स्मृति में आयोजित यह दंगल हमारी गौरवशाली भारतीय खेल एवं संस्कृति की समृद्ध परंपरा है, जिसे आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है। इस दौरान, मोहित राठौर, मेंघ सिंह पहलवान, सचिन राठौर, गेंदालाल राठौर, पंकज राठौर, राहुल राठौर, रंजीत राठौर, सचिन राठौर, हिमांशु राठौर आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 280

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *