फिरोजाबाद। महात्मा गांधी बालिका पीजी. कॉलेज में विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश अभियान के अंतर्गत तहसील स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महात्मा गांधी बालिका पीजी कॉलेज, एस.आर.के. कॉलेज तथा दाऊदयाल कॉलेज के कुल 43 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर हुआ। कार्यक्रम का आगाज छात्राओं ने गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना से किया। प्रतियोगिता में महात्मा गांधी बालिका पी.जी. कॉलेज की विधि गुप्ता, ज्योति राठौर एवं मानसी यादव तथा एस.आर.के.कॉलेज, की अंशिका एवं राघवेंद्र ने विजेता रही। महाविद्यालय की छात्रा कुमकुम ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार-चॉद लगा दिये।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. फरहा तबस्सुम ने विद्यार्थियों को विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश अभियान के उद्देश्यों एवं महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. निशा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. प्रियदर्शिनी उपाध्याय के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. निशा ने किया। इस दौरान डॉ. अंकिता ठाकुर, डॉ. शवनम, डॉ. निशा एवं डॉ. आकांक्षा यादव आदि मौजूद रही।









