फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति द्वारा सेवा सप्ताह के दौरान किए गए विभिन्न सेवा कार्यों का समापन तीनों समूहों महिला शक्ति, एक उड़ान एवं सशक्त नारी ने मिलकर किया। इस संयुक्त आयोजन का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा एवं सहयोग पहुँचाना, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण को बढ़ावा देना तथा सामूहिक सेवा भावना को मजबूत करना रहा।
इसी के अंतर्गत सेवा सप्ताह के समापन पर एक दिव्यांग व्यक्ति को व्हीलचेयर प्रदान की गई। दो जरूरतमंद बालिकाओं की स्कूल फीस में सहयोग कर उनकी शिक्षा को निरंतर आगे बढ़ाने में योगदान दिया गया। ंडॉ. दीपक ने बच्चों की शिक्षा को आधुनिक संसाधनों से जोड़ने के उद्देश्य से स्मार्ट टीवी प्रदान की। तीनों समूहों महिला शक्ति, एक उड़ान एवं सशक्त नारी ने मिलकर सेवा सप्ताह के इस समापन समारोह को सेवा, सहयोग और एकता की भावना के साथ संपन्न किया। यह संयुक्त प्रयास इस बात का सुंदर उदाहरण रहा कि जब विभिन्न समूह एक उद्देश्य के साथ मिलकर कार्य करते हैं, तो सेवा का प्रभाव और भी व्यापक हो सकता है।
समापन समारोह में अध्यक्षा सीमा अग्रवाल, प्रशासनिक निदेशिका दीपली सिंघल, वित्त निदेशिका गौरी बंसल के अलावा निधि जैन, मेघा जैन, प्रीति गर्ग, गौरवी अग्रवाल, पूजा मित्तल, रीता बंसल, दिव्या दुबे, रिचा गर्ग, मीनल अग्रवाल, गरिमा पाराशर, रेखा गुप्ता, नेहा गोयल, तान्या बंसल, कीर्ति गर्ग, विपिन मित्तल, अपर्णा, सौम्या चौहान, प्राची अग्रवाल, मंजू सिंह, कल्पना राजौरिया, अनु बंसल, रश्मि अग्रवाल सहित तीनों समूहों के सदस्य उपस्थित रहे।









