फिरोजाबाद: काशी से वडनगर तक निकली सेवा संकल्प यात्रा का सुहागनगरी में हुआ भव्य स्वागत

-अटल पार्क में वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा काशी से वडनगर तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा का जनपद आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया गया।

यात्रा प्रभारी कुंवर दिव्यांश राजावत एवं सहयात्रा प्रभारी कुलदीप पटेल के नेतृत्व में बनारस से पवित्र गंगाजल लेकर वडनगर की ओर रवाना हुई है। यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कर्मभूमि काशी से उनकी जन्मभूमि वडनगर तक पवित्र गंगाजल पहुंचाकर वहां के मठ-मंदिरों में अभिषेक करना है। फिरोजाबाद पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर एवं सदर विधायक मनीष असीजा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से यात्रियों का अभिनंदन किया और यात्रा के प्रति अपना समर्थन एवं उत्साह व्यक्त किया।

यात्रा के दौरान अटल पार्क में स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों ने पार्क में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि सेवा का अर्थ केवल किसी एक क्षेत्र में कार्य करना नहीं, बल्कि स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और समाजहित के प्रत्येक प्रयास में सक्रिय भागीदारी करना है। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि काशी से वडनगर तक पवित्र गंगाजल लेकर जाने वाली यह यात्रा श्रद्धा, सेवा और संकल्प का प्रतीक है।

महानगर जिलाध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा गतिविधियां समाज में सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत करती हैं। काशी से वडनगर तक की यह यात्रा हमारी सांस्कृतिक आस्था से जुड़ी है। इस यात्रा के संयोजक आकाश शर्मा एवं अंकित तिवारी रहे। यात्रा में सदर विधायक मनीष असीजा, पूर्व अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता, मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता, अध्यक्ष दीपक गुप्ता, महामंत्री प्रमोद बघेल, आनंद अग्रवाल, देवेश भारद्वाज, योगेंद्र यादव, सौरव शिवहरे, राम लड़ेती लकी, दुर्गेश यादव, देश दीपक गुप्ता, लायक सिंह, राजेश झा, आकाश गर्ग, विशाल पचौरी, हिमांशु शर्मा, दीपक गुप्ता कालू, संकेत गुप्ता, ध्रुव गुप्ता, सुरेश दिवाकर, मनोज दिवाकर, अजय कुमार गुप्ता, शुभम सैनी सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 542

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *