फिरोजाबाद: 44 करोड़ 64 लाख रू. से चौड़ी होगी ककरऊ कोठी चौराहा से सैलई की पुलिया तक रोड

-महापौर ने सदर विधायक संग सड़क चौड़ीकरण एवं सौंर्दीकरण कार्य का भूमि पूजन कर किया शुभारम्भ

फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा के मार्गदर्शन में नगर निगम द्वारा सीएम ग्रिड्स योजना के अंतर्गत 44 करोड़ 64 लाख रू. की लागत से ककरऊ कोठी चौराहा से सैलई की पुलिया चौराहा तक सड़क चौड़ीकरण एवं सौंर्दीकरण कार्य कराया जायेगा।

गुरूवार को महापौर कामिनी राठौर ने सदर विधायक मनीष असीजा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के संग ककरऊ कोठी श्रीनाथ गार्डन में ककरऊ कोठी चौराहा से सैलई की पुलिया चौराहा तक सड़क चौड़ीकरण एवं सौंर्दीकरण कार्य का विधिवत हवन-पूजन कर शुभारम्भ किया। इस दौरान वक्तओं ने कहा कि रोड चौडीकरण एवं सौंर्दीकरण के बाद यह का नजारा अलग ही होगा। यहॉ बड़े-बड़े मॉल खुलेंगे।

महापौर ने बताया कि ककरऊ कोठी चौराहा से सैलई की पुलिया चौराहा तक बीच में डिवाइडर होगा। जिसमें लाइटें एवं पेड़ पौधे आदि लगाऐं जाएंगे। साइडों पर लोगों के लिए चलने के लिए फुटपाथ का निर्माण कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण विकास कार्य क्षेत्र में बेहतर आधारभूत सुविधाओं, सुगम आवागमन, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा संकल्प है कि हर वार्ड को विकसित, सशक्त और सुविधायुक्त बनाया जाए।

इस दौरान ओमपाल निडर, सुनील शर्मा, सत्यवीर गुप्ता, ओमप्रकाश वर्मा, योगेश प्रताप सिंह बघेल, प्रमोद बघेल, देवेश भारद्वाज, योगेंद्र सिंह बाबा, दीपक गुप्ता कालू, आकाश गुप्ता, मोहनदेव शंखवार, मुन्नी देवी, श्रीनिवास शर्मा, भारत सिंह, देशदीपक गुप्ता, लायक सिंह शंखवार, भगवानदास शंखवार, हरिओम बघेल, उपसभापति केशवदेव कुशवाहा, पार्षद रेखा राठौर, मायादेवी, सूरज बघेल, श्याम सिंह यादव, उदय प्रताप सिंह, सत्येंद्र सविता, रामगोपाल, रवि सहगल, सुभाष राठौर, विजय शर्मा, लाला राईन गांधी, रेखा यादव, देवेन्द्र राजपूत, सुरेश चंद्र दिवाकर दिवाकर, पवन गुप्ता, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 542

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *