फिरोजाबाद: सदर बाजार में घंटाघर के पुनर्निर्माण की मांग, अपर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंबेश शर्मा के निर्देशन में व्यापारी सेना के जिला अध्यक्ष मेघ सिंह पहलवान के नेतृत्व में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त की अनुपस्थिति में अपर आयुक्त अजय कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने सदर बाजार स्थित घंटाघर का पुनः निर्माण कराने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने सौपे ज्ञापन में कहा है कि करीब 100 वर्ष पूर्व निजूल की भूमि पर घंटाघर का निर्माण कराया गया था। जर्जर स्थिति के चलते नगर निगम द्वारा इसे ध्वस्त करा दिया गया। नगर निगम ने बाहर से इंजीनियर बुलाकर घंटाघर के पुनर्निर्माण के लिए नक्शा भी तैयार कराया है, लेकिन कुछ लोगों द्वारा निर्माण कार्य में अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है। व्यापारियों का आरोप है कि झूठे दस्तावेजों के आधार पर हाईकोर्ट से निर्माण पर रोक लगवाई गई है। व्यापार मंडल ने मांग की कि नगर निगम सक्षम अधिवक्ताओं के माध्यम से न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर रोक हटवाने की कार्रवाई करे।

साथ ही आवश्यकता पड़ने पर सर्वाेच्च न्यायालय में अपना पक्ष प्रस्तुत कर घंटाघर का आधुनिक ढंग से भव्य एवं सुंदर पुनर्निर्माण कराया जाए। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर घंटाघर स्थल पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री मोहित राठौड़, सुशील जाट, रामगोपाल बजाज, राजकुमार वर्मा, सौरभ शर्मा, पराग झंकार, धर्मेंद्र, सुनील प्रजापति, मुकेश प्रजापति, सौरभ कुमार, साहब सिंह, नीतीश कुमार, राहुल कुमार, शिवम राठौड़, अजय राठौर सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 591

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *