फिरोजाबाद। जनपद में 12 सितम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल एवं प्रभावी बनाए जाने के उद्देश्य से गुरूवार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने समस्त बैंक प्रबंधकों, प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर बैंक ऋण से संबंधित प्री-लिटिगेशन एवं लंबित प्रकरणों के अधिकाधिक निस्तारण हेतु चर्चा की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने समस्त बैंक प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने बैंक से संबंधित समझौता योग्य प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित करते हुए पक्षकारों को समय से नोटिस प्रेषित कराएं तथा उनसे प्रभावी संपर्क स्थापित कर आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से अधिकतम प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें। राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में बैंक स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। ऋण संबंधी मामलों में पक्षकारों को लोक अदालत के माध्यम से विवादों के त्वरित, सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण समाधान के लाभों से अवगत कराया जाए।







