फिरोजाबाद: मेडिकल कॉलेज में मरीजों से अभद्र व्यवहार का आरोप

-भारतीय जनता पार्टी के महानगर कोषाध्यक्ष ने सीएमएस से की शिकायत

फिरोजाबाद। जिला मेडिकल कॉलेज स्थित टीबी. वार्ड में मरीजों एवं उनके तीमारदारों के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और बदसलूकी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी महानगर के जिला कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता कालू ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को लिखित शिकायती पत्र देकर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि वार्ड में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा मरीजों एवं उनके तीमारदारों के साथ उचित व्यवहार नहीं किया जाता तथा कथित रूप से कई बार अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है। शिकायतकर्ता के अनुसार, अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीज पहले से ही बीमारी और मानसिक तनाव की स्थिति में होते हैं, ऐसे में उनके साथ सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाना आवश्यक है। उन्होंने सीएमएस से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर नियमानुसार विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ किसी भी प्रकार का अनुचित व्यवहार नहीं होना चाहिए।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 532

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *