फिरोजाबाद: जनहित से जुड़ी विकास परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की भी लापरवाही, बर्दाश्त नहीं की जायेंगी-मंडलायुक्त

-कलेक्ट्रेट सभागार में मण्डलायुक्त ने 50 करोड़ से अधिक की लागत वाली विकास परियोजनाओं की समीक्षा

फिरोजाबाद। कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में मण्डलायुक्त ने मण्डल के सर्वांगीण विकास को गति देने वाली 50 करोड़ से अधिक की लागत वाली विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।

मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने कहा कि आगरा मण्डल के सभी जिलों में चल रहीं 50 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं को ससमय पूरा किया जाए, साथ ही इनके निर्माण कार्य में उच्चतम गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने सभी कार्यदाई संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश दिए की जनहित से जुड़ी विकास परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की भी लापरवाही, गुणवत्ता विहीन कार्य अथवा अकारण देरी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, ढ़िलाई बरतने वाली कार्यदाही संस्थाओं एवं अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

इस अवसर पर फिरोजाबाद की दो परियोजनाओं में रामदासपुरा के सेतु और ग्लास म्यूजियम एवं ऑडिटोरियम की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं को ससमय पूरा किया जाए। बैठक में जिलाधिकारी आगरा मनीष बंसल, जिलाधिकारी फिरोजाबाद संतोष कुमार शर्मा, जिलाधिकारी मथुरा चंद्र प्रकाश सिंह, जिलाधिकारी मैनपुरी डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी के साथ मुख्य विकास अधिकारी मथुरा डॉ पूजा गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी मैनपुरी संतोष बहादुर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी फिरोजाबाद शत्रोहन वैश्य आदि उपस्थित रहें।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 552

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *