-जनप्रतिनिधियो ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
फिरोजाबाद। लेबर कॉलोनी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में शुक्रवार को एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उनका ’’अंत्योदय और एकात्म मानववाद का दर्शन’’ आज भी भारतीय राजनीति और सामाजिक जीवन को दिशा देने वाला है। हमें उनके विचारों को अपने आचरण में उतारकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान फतेहाबाद विधानसभा के विधायक छोटेलाल वर्मा के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गई तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर, पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, महामंत्री प्रमोद पाल बघेल, देवेश भारद्वाज, महानगर मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता कालू, योगेंद्र यादव बाबा, रामनरेश कटरा, केशव सिंह फौजी, उदय प्रताप सिंह, आशीष यादव, श्रीनिवास शर्मा, संजय मिश्रा, दुर्गेश यादव, अनुपम शर्मा, कैलाश ओझा, गौतम कुशवाहा, केशव देव कुशवाहा, अशोक राठौड़, अमन यादव, सुनील मिश्रा आदि मौजूद रहे।









