-सीएल जैन कॉलेज में विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश थीम पर हुई मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता
फिरोजाबाद। सीएल जैन महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश थीम पर मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने मेहंदी एवं रंगोली के माध्यम से विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश, स्वच्छता, शिक्षा, महिला
सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जीसी. यादव ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को विकसित करने के साथ-साथ उनमें सामाजिक सरोकार एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को भी मजबूत करती हैं। मेहंदी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागीयों में राजनंदनी प्रथम, सलोनी व खुश्बू द्वितीय तथा कशिश, विधि व मोहिनी गुप्ता को तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रंगोली प्रतियोगिता में वर्षा व विधि को प्रथम, अर्चिता व अर्पिता द्वितीय तथा रिया व चाँदनी को तृतीय पुरुस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया। इस दौरान डॉ रश्मि जिंदल, डॉ हेमलता यादव, डॉ प्रदीप जैन, डॉ दीपक कुमार, डॉ कुबेर सिंह, डॉ संजय सिंह, डॉ केके सिंह, डॉ एसपी सिंह एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।









