फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड फिरोजाबाद का जिला उपाध्यक्ष आशीष यादव को बनाया है। आशीष यादव के जिला उपाध्यक्ष बनने पर सपा कार्यालय पर स्वागत किया गया। इस दौरान मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव जगमोहन यादव, सचिन यादव, विनोद गौतम, लोकेंद्र गुर्जर, इंदुमती यादव, अजीम भाई आदि मौजूद रहे।








