फिरोजाबाद: जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन की द्वितीय काउंसिल मीट सम्पन्न

फिरोजाबाद। जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन की द्वितीय काउंसिल मीट यूनिट डायरेक्टर प्राची अग्रवाल की अध्यक्षता में फिरोजाबाद क्लब में सम्पन्न हुई। मीटिंग का उद्देश्य सितंबर माह में जायंट्स सेवा सप्ताह के विषय मे, फेडरेशन कन्वेंशन के बिडिंग फॉर्म के बारे में, अगले वर्ष के लिए अध्यक्ष, निदेशक मंडल को चुनने के लिए नामांकन समिति की नियुक्ति आदि के जानकारी प्रदान करना रहा। जायंट्स का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में प्रभावशाली कार्य किए जाएं, जिसमें 26 वर्षों से कार्यरत जायंट्स महिला शक्ति के साथ-साथ इस वर्ष जायंट्स के दो नए ग्रुप जायंट्स सशक्त नारी एवं जायंट्स एक उड़ान द्वारा सामाजिक सेवा कार्य, संस्कार और समर्पण हर क्षेत्र में बेहतर से बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। सभी ग्रुप के बीच बेहतर समन्वय बनाकर, सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावशाली बनाने की योजना बनाई गई, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंदों को लाभ मिल सके। बैठक में फेडरेशन उपाध्यक्ष सौम्या चौहान, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अनुबंसल, कल्पना राजौरिया, फेडरेशन ऑफिसर रश्मि बंसल, वर्तिका जैन,पूर्व अध्यक्ष उषा पाराशर, महिला शक्ति की अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, सशक्त नारी की अध्यक्ष निधि जैन आदि मौजूद रही।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 404

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *