फ़िरोज़ाबाद: भगवान चंद्रप्रभु, पार्श्वनाथ का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव मना 

-नगर के जैन मंदिरों में विधि-विधान से हुई पूजा अर्चना

फ़िरोज़ाबाद: भगवान चंद्रप्रभु, पार्श्वनाथ का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव मना 

फ़िरोज़ाबाद। जैन धर्म के आठवें तीर्थंकर भगवान चंद्रप्रभु का जन्म कल्याणक एवं 23 वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का तप कल्याणक महोत्सव नगर के जैन मंदिरों में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। जैन बंधुओं ने श्रीजी के जयकारें लगायें। 

नगर के सभी जैन मंदिरों में भगवान चंद्रप्रभु एवं भगवान पार्श्वनाथ का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव विधि-विधान के साथ मनाया गया। जिसमे सेंकड़ों जिनभक्तों ने धर्म लाभ लिया। चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर, दिगम्बर जैन मंदिर बड़ी छपेटी, पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जैन नगर, शान्तिनाथ दिगम्बर जैन विभव नगर, महावीर दिगम्बर जैन गाँधी नगर, सेठ छदामीलाल जैन मंदिर के साथ  शीतलनाथ रत्नत्रय जिनालय नसिया में मुनि अमित सागर एवं एकत्व सागर महाराज के सानिध्य में जिनभक्तों द्वारा दो पाण्डुक शिलायों पर भगवान चंद्र प्रभु एवं भगवान पार्श्वनाथ का जिनभिषेक एवं शांतिधारा की।

फ़िरोज़ाबाद: भगवान चंद्रप्रभु, पार्श्वनाथ का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव मना 

तत्पश्चात् सांगितमय वातावरण में भगवान चंद्र प्रभु एवं पार्श्वनाथ विधान किया गया। जिसमे इंद्र स्वरुप धारण किये जिनभक्तों ने वेदी के सम्मुख बने विशाल विधान मण्डल पर मंत्रोंच्चारण के साथ अष्ट द्रव्य के अर्घ्य समर्पित किये। सांयकाल में भगवान की सामूहिक आरती की गई। महोत्सव में राजीव जैनू, संजय जैन पीआरओ, आदीश जैन, अनुज जैन तुलसी बिहार, निर्मल जैन, बबलेश जैन, अलका जैन, राजेश जैन, रजत जैन, गौरव जैन, डॉ भानु कुमार जैन, स्नेह कुमार जैन, मोना जैन, निधि जैन, विमल जैन आदि उपस्थित थे।