फिरोजाबाद: भीम सेवक संघ ने कांशीराम का मनाया जन्मदिवस, निकाली शोभायात्रा

फिरोजाबाद: भीम सेवक संघ ने कांशीराम का मनाया जन्मदिवस, निकाली शोभायात्रा

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में कांशीराम का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए गए मार्ग पर चलने का अनुसरण किया।  भीम सेवक संघ नगला मिर्जा बड़ा स्थित कार्यालय पर कांशीराम का जन्मदिवस केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। जो कि विभिन्न मार्गो से होकर निकली। इस अवसर पर आगरा मंडल अध्यक्ष मोनू सिंह ने कहा कि कांशीराम ने समाज को जागरूक करने, संगठित करने और अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। इस दौरान गुलाब सिंह, जिलाध्यक्ष गौरव कुमार, रामदास मानव, पुष्पेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार, गुलाब सिंह, गौरव कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, अनमोल, रवित पाल, नरेश कुमार, कृष्णा राज, राजेश कुमार, महावीर, भीम प्रकाश गौतम, संजीव कुमार, सोनू निगम, गुलशन कुमार, बॉबी, सन्नी, अमित, मोनू सिंह, विनोद कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूूद रहे।