युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला प्रेमी गिरफ्तार

-शादी से मना करने पर कीटनाशक दवा पीने से हुई थी मौत

युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला प्रेमी गिरफ्तार

फिरोजाबाद। प्रेमी के शादी करने से मना करने से आहत युवती की मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में युवती के पिता ने मटसेना थाने में प्रेमी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को शनिवार सुबह विजयपुरा पुल के पास से गिरफ्तार किया है।  मटसेना के हमीरपुर गांव निवासी 19 वर्षीय निशा का पड़ोसी गांव खरसुली के नितिन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी होने पर दोनों परिवार ने उनकी शादी को तैयार थे। निशा के घर वाले 22 फरवरी को रिश्ता तय करने नितिन के घर जाने वाले थे। इससे पहले ही प्रेमी ने निशा को फोन कर शादी से मना कर दिया। इससे आहत होकर 15 फरवरी की दोपहर में युवती ने कीटनाशक दवा पी ली। शुक्रवार को उपचार के दौरान युवती की मेडिकल कालेज में मौत हो गई। थानाध्यक्ष विमिलेश त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।