फिरोजाबाद: जैन मुनि अनुप्रेक्षा सागर महाराज ने ली समाधि

फिरोजाबाद: जैन मुनि अनुप्रेक्षा सागर महाराज ने ली समाधि

फिरोजाबाद। जैन मुनि अनुप्रेक्षा सागर महाराज ने शनिवार को जैन मुनि अमित सागर महाराज के सानिध्य में नसिया जी जैन मंदिर पर समाधि ली। उनकी यात्रा नसिया जी मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गो से होती हुई नसिया जी मंदिर पहुंची। पीडी जैन कॉलेज ग्राउंड में जैन क्रियाओं के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। रविवार को प्रात 8.30 बजे विनियाजंली सभा नसिया जी मंदिर में होगी।