फिरोजाबाद: राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.80 लाख से अधिक वादों का हुआ निस्तारण

फिरोजाबाद: राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.80 लाख से अधिक वादों का हुआ निस्तारण

फिरोजाबाद। जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें एक लाख 80 हजार 488 वादो का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया। जिनमें 21 करोड़ 47 लाख रुपये से अधिक की अर्थदंड और समझौता राशि बसूल की गई। 

राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष डॉ. बब्बू सारंग ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया। लोक अदालत में पारिवारिक विवाद, बैंक ऋण, मोटर दुर्घटना दावा, बिजली और पानी के बिल से जुड़े मामलों सहित विभिन्न वादों का आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव योगेश शिवा ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से लोगों को त्वरित और सुलभ न्याय प्रदान किया जाता है।

इस दौरान जनपद में कुल 1,80,488 मामलों का निस्तारण किया गया, जिनमें 21 करोड़ 47 लाख रुपये से अधिक की अर्थदंड और समझौता राशि तय हुई। इसके अलावा राजस्व न्यायालयों में 52,633 मामले, जबकि बैंक से जुड़े 1,652 मामलों में भी समझौता कराया गया। कार्यक्रम में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी महेंद्र सिंह, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अरविंद कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी विशु राजा, अपर पुलिस अधीक्षक अनुज चौधरी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शंकरलाल निषाद सहित न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे।