फिरोजाबाद: एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का हुआ समापन

फिरोजाबाद: एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का हुआ समापन


फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो रेनू वर्मा, कमला नेहरू स्कूल के प्रधानाचार्य अमित जैन विद्यार्थी द्वारा मां शारदे की प्रतिमा एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। छात्राओं ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई कर उसे रंग-बिरंगे परिधानों से सुसज्जित कर सुंदर व आकर्षक बनाया। लक्ष्मी, जाह्नवी ने देशभक्ति एवं राधा कृष्ण गीत पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुती देकर कार्यक्रम में चार-चॉद लगा दिये। सात दिवसीय शिविर में छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रों में सदफ, निशा एवं प्रभा आदि रहीं। वेस्ट टू बैस्ट प्रतियोगिता में आशु के फोटो फ्रेम को सर्वश्रेष्ठ आइटम का पुरस्कार दिया गया। रंग-बिरंगे परिधानों से कैंपस की सजावट के लिए चांदनी को पुरस्कृत किया गया। जाह्नवी एवं लक्ष्मी को बेस्ट वालंटियर चुना गया। इस दौरान माधवी सिंह, डॉ अंजू गोयल मौजूद रही।