फिरोजाबाद: पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा में 2911 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित

-छह परीक्षा केंद्रो में 929 अभ्यार्थियों ने सख्ती के चलते छोड़ी परीक्षा

फिरोजाबाद: पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा में 2911 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित


फिरोजाबाद। जनपद में पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा के दूसरे दिन दोनो पालियों में 2911 अभ्यार्थियो ने परीक्षा दी। 929 अभ्यार्थियों ने सख्ती के चलते परीक्षा छोड़ दी। डीएम, एसएसपी, डीआईओएस ने परीक्षा केंद्रो का संघन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  जिले के छह परीक्षा केंद्रो एस.आर.के इंटर कॉलेज, सीएल जैन कॉलेज, दाऊदयाल कॉलेज, एमजी डिग्री व इंटर कॉलेज के अलावा राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में परीक्षा हुई। रविवार को प्रथम पाली में 1920 में से 1444 ने परीक्षा दी। 476 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी प्रकार द्वितीय पाली में 1920 में 1467 अभ्यर्थियो ंने परीक्षा दी। 453 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दोनो पालियों में शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न हुई। डीएम रमेंश रंजन, एसएसपी सौरभ दीक्षित, डीआईओएस धीरेंद्र कुमार के निर्देशन में पुलिस प्रशासन, शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई थी। अधिकारियों ने आधा दर्जन परीक्षा केद्रो का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट कड़ी निगरानी करते रहे। डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश देते हुए कहा की परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, अधिकारियों ने परीक्षा कक्ष में प्रकाश, सीसीटीवी निगरानी और अभ्यर्थियों के लिए पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन भी किया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरविंद द्विवेदी उपस्थित रहे।