नोएडा: औरा आरिनी फाउंडेशन की जरूरतमंदो को बांटे कम्बल

नोएडा:  औरा आरिनी फाउंडेशन की जरूरतमंदो को बांटे कम्बल

नोएडा। कड़ाके की सर्दी से लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से औरा आरिनी फाउंडेशन द्वारा कंबल वितरण की मुहिम चलाई जा रही है। इसी क्रम में नोएडा के विभिन्न इलाकों में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। इस अभियान के तहत फाउंडेशन से जुड़े वालंटियर्स ने रात के समय नोएडा के अलग-अलग क्षेत्रों में सड़क किनारे रात बिताने वाले लोगों तक पहुंचकर उन्हें कंबल वितरित किए।

औरा आरिनी फाउंडेशन की डायरेक्टर सोनिका सिंह ने बताया कि उनकी संस्था लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहती है।और विगत कई वर्षों से दिल्ली और नोएडा में असमर्थ लोगों को ठंड से बचाने के लिए इस प्रकार की मुहिम चलाई जा रही है। इस अभियान में गरिमा जी, अरुणोदय जी, दीपांशु जैसवाल जी, विशाल जी, मनेंद्र जी, नूतन जी, दुर्गेश जी, नवनीत जी अतुल जी सहित अन्य कई लोगों ने सहयोग किया। उन्होंने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

सोनिका सिंह ने आम लोगों से अपील की कि ठंड के इस मौसम में बेसहारा लोगों की हरसंभव मदद करें। उन्होंने कहा कि जो लोग विशेष रूप से रात के समय कार से यात्रा करते हैं, वे अपने पास 2–4 कंबल, मोजे, दस्ताने या गर्म टोपियां रख सकते हैं। सड़क किनारे कई बार जरूरतमंद लोग मिल जाते हैं, जिन्हें ये वस्तुएं वितरित की जा सकती हैं।