फिरोजाबाद। पावर कॉरपोरेशन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विजिलेंस ने बकाएदारों के खिलाफ डोर टू डोर अभियान चलाया। लाखों की धनराशि जमा न करने वाले 55 घरों के कनेक्शनों को काट दिया और कुछ उपभोक्ताओं के मीटरों को उतारकर टीम ने जब्त कर लिया।
अधीक्षण अभियंता ग्रामीण चंद्रजीत सिंह के निर्देश पर अधिशासी अभियंता अमित कुमार नेतृव में एसडीओं सत्यप्रकाश सिंह ने विजिलेंस टीम के साथ गांव नसीरपुर में चेकिंग अभियान चलाया। विभागीय टीम को देख गांव में हडकंप मच गया। टीम ने अभियान में 55 उपभोक्ताओं पर करीब 6.5 लाख के बकाए पर उनके कनेक्शनों को काट दिया गया। कुछ उपभोक्ताओं के टीम ने मीटरों को उतारकर जब्तीकरण की कार्यवाही की गई।
एसडीओं सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि कई बार बकाएदारों को अपनी धनराशि को जमा करने के लिए कहा गया, लेकिन किसी उपभोक्ताओं बकाया धनराशि जमा न करने पर उनके कनेक्शनों को काट दिया गया। ये अभियान आगे भी जारी रहेगी। टीम में अवर अभियंता नसीरपुर रामयज्ञ, संविदाकर्मी, पुलिसबल सहित स्टाफ साथ था।

