फिरोजाबाद: विद्युत आपूर्ति कल रहेगी बाधित 

फिरोजाबाद: विद्युत आपूर्ति कल रहेगी बाधित 

फिरोजाबाद। विद्युत उपकेंद्र रामनगर के अवर अभियंता जय सिंह ने बताया कि पातीराम धर्मशाला के पास पाइप लाइन लीक होने के कारण कई घरों में पानी भर गया है। पाइप के बगल से रामनगर से पोषित नालाबंद फीडर, पेमेश्वर गेट की अंडर एसएलवी केवल की सुरक्षा के लिए दोनों फीडरों का शटडाउन लिया गया है। इसलिए 8 फरवरी को 11 से 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।