शिकोहाबाद: पर्यटन मंत्री ने गोपूजन कर कान्हा गौशाला का किया उदघाटन

शिकोहाबाद: पर्यटन मंत्री ने गोपूजन कर कान्हा गौशाला का किया उदघाटन

शिकोहाबाद। नगर पालिका, प्रशासन की कड़ी मेहनत और लगन से कांशीराम कालोनी आवास विकास के समीप पड़ी अनुपयोगी जमीन पर नगर पालिका ने आदर्श गोशाला बना कर तैयार कर दी है। जिसमें गोवंश आश्रय लेगा। 

शनिवार को कान्हां गोशाला का पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने गोपूजन करने के बाद फीता काट कर उदघाटन किया। गोमाता को गुड़ और चना भी खिलाए। उन्होंने कहा कि गो सेवा भारतीय संस्कृति का मूल आधार है। यह कान्हां गौशाला न केवल बेसहारा पशुओं को छत प्रदान करेगी, बल्कि यह समाज की एकजुटता का भी प्रतीक है। केंद्र और प्रदेश की सरकार देश, प्रदेश के विकास के लिए बेहतर कार्य कर रही है। प्रदेश में विदेशी फंड खूब आ रहा है। जिससे उत्तर प्रदेश देश में महाराष्ट्र के बाद विकास में दूसरे नंबर पर है।

शिकोहाबाद: पर्यटन मंत्री ने गोपूजन कर कान्हा गौशाला का किया उदघाटन

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कहा कि इस गौशाला को न केवल एक सरकारी भवन न मान कर इसे सामाजिक स्वरूप दिया जाए। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वह निरंतर इसगोशाला से जुड़ें और अपनी सामर्थ्य अनुसार सेवा करें। ताकि संचालन सामुदायिक जिम्मेदारी बन सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, उप जिलाधिकारी डा. गजेंद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्षा रानी गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, उद्योगपति राजीव अग्रवाल, विपिन गर्ग, संजीव गर्ग, संजीव अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, मनोज गुप्ता, ठेकेदार लतीफ अहमद, कार्यालय अधीक्षक ह्रदय राम यादव के अलावा पालिका के सभी सभासद और कर्मचारी तथा नगर की सभ्रांत जनता उपस्थित रही।