फिरोजाबाद। जिले के प्रतिभाशाली एथलीट आदित्य गुर्जर ने अपने शानदार प्रदर्शन से खेल जगत में नई पहचान बनाई है। नेशनल क्रॉस-कंट्री चौंपियनशिप अंडर-20 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले आदित्य गुर्जर का चयन 18वीं एशियाई क्रॉस-कंट्री चौंपियनशिप में हुआ है। जो 21 फरवरी को जापान के फुकुओका में होगी। उनकी की इस उपलब्धि से पूरे जनपद में हर्ष का माहौल है। सचिव श्यामवीर, अध्यक्ष श्याम पाल सिंह, प्रबंधक श्रीराम कुशवाहा, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
फिरोजाबाद: एशियन क्रॉस कंट्री के लिए आदित्य का हुआ चयन

