फिरोजाबाद। फिरोजाबाद इटावा राजमार्ग पर बीती रात बरातियों से भरी बस कार को बचाने के प्रयास में दुर्घटना ग्रस्त हो गई। बस में सवार चालीस यात्रा बाल-बाल बच गये। थाना दक्षिण के राजपूताना निवासी कफील अहमद के पुत्र मौहम्मद सौहेल की बारात इटावा जा रही थी। बस में चालीस बाराती सवार थे। बस बीती रात सुभाष तिराह स्थित ओबरब्रिज पर पहुंची तभी पीछे से आ रहे असंुतलित ट्रक ने टक्कर मार दी। बस चालक ने संयम का परिचय देते हुए बस पर काबू कर लिया। पीछे से आ रहा ट्रक डिवाइडर तोड़ता हुआ ऊपर चढ़ गया। बस में सवार बरातियों को हल्की फूंलकी चोटे आई है। जिनका प्राथमिकी उपचार कराकर रवाना किया गया।
फिरोजाबाद: बरातियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, यात्री बाल-बाल बचे
