फिरोजाबाद: बालक की धारदार हथियार से हत्या, कई टुकड़ों में शव बक्से बरामद

-मृतक की मां ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

फिरोजाबाद: बालक की धारदार हथियार से हत्या, कई टुकड़ों में शव बक्से बरामद

फिरोजाबाद। घर से गायब बालक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। 10 वर्षीय बालक का शव बक्से में बरामद हुआ। शव के कई टुकड़ों होने की सूचना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया है।

थाना मक्खनपुर के गांव जिजौली निवासी राजेश कुमार का दस वर्षीय पुत्र मयंक राजपूत बालक काफी समय से लापता था, जिसकी परिजन तलाश कर रहे थे। काफी खोजबीन के बाद बालक का शव घर में बने निजी कमरे में रखे बक्से से बरामद हुआ। मृतक की मां उर्मिला राजपूत ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए अपने पति राजेश राजपूत और ससुराल पक्ष के लोगों पर बालक की हत्या करने का आरोप लगाया है।

फिरोजाबाद: बालक की धारदार हथियार से हत्या, कई टुकड़ों में शव बक्से बरामद
मां के आरोप के बाद मामला और भी गंभीर हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। थाना प्रभारी मक्खनपुर चमन शर्मा पुलिस टीम के साथघटनास्थल पर पहुंचे और फॉरेंसिक जांच कराई गई। एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।