शिकोहाबाद। भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री पूरनलाल लोधी और भाजपा नेता डॉ महेश योगी का पुष्प माला और पटका पहना कर जोशीला स्वागत किया।भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. रामकैलाश यादव के आवास विकास कालोनी स्थित आवास पर भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री, सदस्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग बरेली के पूरनलाल लोधी, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ महेश योगी आगरा जाते समय उनके आवास पर रुके। इस दौरान डा. रामकैलाश यादव, उनके अनुज अमरपाल यादव और पूर्व सभासद रविंद्र सिंह ने उनका पुष्प माला और पटका पहना कर स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता आगरा के लिए रवाना हो गये।

