शिकोहाबाद। एफएस विश्वविद्यालय में आयोजित खेल महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताएँ उत्साहपूर्वक संपन्न हुईं। प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में दीपेश सिंह, अरनव सिंह एवं अमन ने स्थान प्राप्त किए। वहीं बालिका वर्ग में चांदनी, नंदिनी एवं दीक्षा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से प्रिंस,दीपेश एवं अभिषेक विजेता रहे। बालिका वर्ग में चांदनी, तनु एवं निशा स्थान प्राप्त किए। शॉट पुट प्रतियोगिता में बालक वर्ग से अभय प्रताप सिंह,प्रावल एवं रजेंदर तथा बालिका वर्ग में तनु यादव,मोहिनी यादव एवं नीलम ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। लॉन्ग जंप में बालिका वर्ग से चंदना, तनु एवं प्रीति तथा बालक वर्ग में दीपेश, अभिषेक एवं अरनव विजेता रहे। हाई जंप बालक वर्ग में यशिन, मिशेल एवं पर्वेंद्र ने स्थान प्राप्त किया। विश्वविद्यालय प्रशासन एवं खेल समिति ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से छात्रों के सर्वांगीण विकास पर बल देने की बात कही।
