फिरोजाबाद। पावर कारपोरेशन द्वारा नगर की जनता को नई सौगात दी है। मंगलवार को वर्टिकल स्ट्रक्चर सिस्टम को लागू कर दिया है। बिजली की समस्याओें का समाधान अब एक छत के नीचे किया जाएगा।
वर्टिकल स्ट्रक्चर सिस्टम का शुभारंभ एसएन विद्युत सब स्टेशन पर नगर विधायक मनीष असीजा ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि यह सिस्टम लागू होने से नगर की जनता को अपनी समस्याओं को लेकर इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। सरकार द्वारा पावर कॉरपोरेशन के सहयोग से उपभोक्ताओं के हित में कार्य किया गया है। एक ही छत के नीचे समस्याओं का तत्काल निराकरण कराएगें।
अधीक्षण अभियंता शहर विजय मोहन खेड़ा ने बताया कि वर्टिकल सिस्टम की शुरूआत होने से जनता लाभांवित होगी। अलग-अलग समस्याओं के लिए अधिकारियों की हेल्पडेस्क पर तैनाती की गई है। इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस कार्य में एक अधिशासी अभियंता (तकनीकी), 03 सहायक अभियंता, 05 अवर अभियंताओं की तैनाती की गई है। जो कि 33,11 केवीए की लाइनों का मेटीनेंस कार्य कराएगें। 6 टीमों का गठन किया गया है। जिसमें तीन हेल्पडेस्क बनाई गई है।
उद्घाटन के समय एक्सईएन द्वितीय नरेन्द्र सिंह, प्रथम कालीचरण शोभा, एक्सईएन संजीव कुमार, सुमित कुमार, हरेन्द्र सिंह, कृष्णगोपाल, एसडीओं एसएन रजत शुक्ला, दशरथ सिंह, सुनील कुमार परिहार, जेई बबलू गौतम, अवनीश कुमार, जय सिंह, मुन्नाबाबू, डोरीलाल, आशुतोष शुक्ला, संविदाकर्मी धर्मेेन्द्र बघेल सहित आदि मौजूद रहें।

