फिरोजाबाद: चूडी गोदाम में आग लगने लाखों रू. माल स्वाहा

फिरोजाबाद: चूडी गोदाम में आग लगने लाखों रू. माल स्वाहा

फिरोजाबाद। नगर के मौहल्ला कोहिनूर रोड पर बीती रात चूडी गोदाम में अचानक आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण करते हुए पूरे गोदाम को अपने आगोश में ले लिया। अग्नि कांड में मौहल्लावासियों ने अग्निशमन दल के सहयोग से आग पर काबू पाया। अग्निकांड में 35 लाख रू. की क्षति बताई गई है। 

थाना रामगढ़ के मौहल्ला कोहिनूर नगर, नूर नगर निवासी मुस्तकीम का चूडी का गोदाम है। मध्यरात्रि के करीब तीन बजे गोदाम में आग लग गई। आग की लप्टे देख आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। गोदाम स्वामी मुस्तकिम को सूचना दी गई। मौहल्ले के लोग आग बुझाने में जुट गये।

फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंचकर कडी मशक्त के बाद ऑक्सीजन सिलेंडरों की मद्द से आग काबू पाया जा सका। अग्निशमन दल अधिकारी ने बताया कि विद्युत शॉट सर्किट से गोदाम में आग लगी है। दुकान स्वामी के अनुसार आग में 35 लाख रू. का सामान जलकर स्वाहा हो गया है।