फिरोजाबाद: गृह कलह से आहत युवती ने की आत्महत्या

फिरोजाबाद: गृह कलह से आहत युवती ने की आत्महत्या

फिरोजाबाद। गृह कलह से तंग आकर एक युवती ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना दक्षिण क्षेत्र के मौहल्ला हिमांयूपुर निवासी पप्पू सिंह इकलौती पुत्री 18 वर्षीय नीलम शनिवार की रात्रि खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई। वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों को आशंका हुइ। कमरे में झांककर देखा तो फंदे से लटकी हुई। यह देखकर घर में कोहराम मच गया। परिजनों युवती को फंदे से नीचे उतारा। थाना प्रभारी दक्षिण योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया। मामले की जांच की जा रही है।