फिरोजाबाद: फर्जी लोन के नाम पर ठगी करने वाले अंर्तराज्यीय घिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

-दो लेपटॉप, छह मोबाइल, 18 सिम, एक थम रीडिंग मशीन बरामद

फिरोजाबाद: फर्जी लोन के नाम पर ठगी करने वाले अंर्तराज्यीय घिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

फिरोजाबाद। फर्जी लोन एप के माध्यम से ठगी करने वाले अंर्तराज्यीय घिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से दो लेपटॉप, छह मोबाइल, 18 सिम, एक थम रीडिंग मशीन बरामद हुई है। ठग अब तक 800 लोगों के साथ ठगी कर चुके है। 

सीओ साइबर क्राइम चंचल त्यागी ने बताया कि थाना प्रभारी साइबर अपराध राजेश सिंह, निरीक्षक शिवकुमार चौहान, मनोज यादव पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि ठगी करने वालों का गिरोह नगर में सक्रिय है और किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है। पुलिस टीम ने छापा मारकर राघव पुत्र शिवनंदन, सोनू पुत्र सर्वेश कुमार निवासीगण जहारवीर नगर, रजनीश पुत्र श्रीकृष्ण यादव निवासी कौरारा रोड बाईपास, नीलेश पुत्र रामप्रवेश निवासी कुतुबपुर थाना नसीरपुर, पुष्पेंद्र पुत्र रवीश कुमार निवासी नगला कन्हई थाना खैरगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है।

-800 लोगों को बना चुके ठगी का शिकार
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि ठगी करने वाले लोग पतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से ठगी करते थे। इनके गिराहे पर फर्जी लोन के कई मुकदमें दर्ज है। अभियुक्तों ने महान किट प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फर्जी फर्म खोली थी। जिसके माध्यम से फर्जी लोन एप बनवाकर, प्ले, एपल स्टोर पर लॉच करते थे। हम लोग उनकी यूपीआई पर कुछ रू. लोन के रूप में भेज देते थे और उनका सारा डेटा चुराकर लोन रिकवरी के नाम ऊॅची दरों से ठगी करते थे। यह गिरोह अब तक 800 लोगों को शिकार बना चुका है। महान किट प्राइवेट लिमिटेड का मैनेजर महेश कुमार निवासी गुरूग्राम हरियाण फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। आरोपियों के पास से दो लेपटॉप, छह मोबाइल, 18 सिम, एक थम रीडिंग मशीन बरामद हुई है।